शेयर बाजार ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड बनाया। सेंसेक्स 92.94 अंक की बढ़त के साथ 41,952.63 पर बंद हुआ। निफ्टी की क्लोजिंग 32.75 प्वाइंट ऊपर 12,362.30 पर हुई। ये दोनों इंडेक्स के रिकॉर्ड क्लोजिंग स्तर हैं। दोनों ने इंट्रा-डे में भी नई ऊंचाइयां छुईं। सेंसेक्स 41,994.26 तक और निफ्टी 12,374.25 तक पहुंचा था।
मीडिया इंडेक्स में 2% बढ़त
सेंसेक्स के 30 में से 23 और निफ्टी के 50 में से 37 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। एनएसई पर 11 में से 7 सेक्टर इंडेक्स फायदे में रहे। मीडिया इंडेक्स में सबसे ज्यादा 2.3% तेजी आई। दूसरी ओर प्राइवेट बैंक इंडेक्स सबसे ज्यादा 0.5% नुकसान में रहा।
निफ्टी के टॉप-5 गेनर
शेयर | बढ़त |
वेदांता | 2.87% |
ब्रिटानिया | 2.30% |
हीरो मोटोकॉर्प | 2.06% |
आईटीसी | 1.61% |
सिप्ला | 1.58% |
निफ्टी के टॉप-5 लूजर
शेयर | गिरावट |
यस बैंक | 8.31% |
इंडसइंड बैंक | 3.99% |
यूपीएल | 1.14% |
रिलायंस इंडस्ट्रीज | 0.95% |
एसबीआई | 0.80% |